Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMissing Woman at Ganga Sagar Fair Family Appeals for Help
गंगा सागर मेले में स्नान के बाद रुदायन के व्यापारी की पत्नी लापता

गंगा सागर मेले में स्नान के बाद रुदायन के व्यापारी की पत्नी लापता

संक्षेप:

Badaun News - मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर तीर्थ में स्नान करने गईं व्यापारी विजय प्रकाश गुप्ता की पत्नी कंचनवाला गुप्ता, भीड़ में लापता हो गईं। परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बेटे सचिन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद की गुहार लगाई है।

Jan 17, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बिसौली, संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के गंगासागर तीर्थ में स्नान के लिए गए नगर पंचायत रुदायन के एक व्यापारी की पत्नी भीड़ के बीच लापता हो गईं। स्नान और पूजा के बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजन चिंतित हैं। गंगासागर मेले में स्नान और पूजा के बाद भीड़ के बीच एक महिला श्रद्धालु के लापता हो गई। बेटे ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। मकर संक्रांति पर्व पर पुण्य स्नान के लिए पहुंचे व्यापारी विजय प्रकाश गुप्ता की पत्नी कंचनवाला गुप्ता 55 वर्ष स्नान और पूजा के बाद अपने परिजनों से बिछुड़ गईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों ने उन्हें काफी देर तक तलाश किया, लेकिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते उनका कहीं पता नहीं चल सका। आसपास के घाटों, अस्थायी शिविरों और प्रशासनिक सहायता केंद्रों पर भी जानकारी की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद रुदायन स्थित परिवार में चिंता का माहौल बन गया। शुक्रवार को सूचना मिलते ही उनके बेटे सचिन गुप्ता अपनी मां की तलाश के लिए गंगासागर रवाना हो गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से महिला की सकुशल तलाश में सहयोग की अपील की है। परिजनों ने गंगा सागर मेले में तैनात प्रशासन और पुलिस से भी महिला श्रद्धालु की खोज में तेजी लाने का अनुरोध किया है।