Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMissing Student Case in Ughaiti Family Raises Concerns Over Safety
चारपाई के बान खरीदने उघैती गया छात्र लापता

चारपाई के बान खरीदने उघैती गया छात्र लापता

संक्षेप:

Badaun News - उघैती क्षेत्र के गांव खंडुआ का छात्र प्रमोद कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह रविवार को सामान खरीदने के लिए उघैती गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है और आशंका जताई है कि वह किसी अनहोनी का शिकार हो सकता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Dec 03, 2025 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

उघैती। उघैता क्षेत्र के गांव खंडुआ निवासी छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र रविवार को उघैती कस्बे में कुछ सामान खरीदने गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। छात्र का कोई अता-पता न चलने पर उन्होंने घटना की तहरीर उघैती थाना पुलिस को सौंप दी है। गांव खंडुआ निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 30 नवंबर को अपने पुत्र प्रमोद कुमार को चारपाई के बान खरीदने के लिए उघैती भेजा था। देर शाम तक जब प्रमोद घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों व सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उघैती पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने आशंका जताई है कि छात्र किसी अनहोनी का शिकार हो सकता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को परिजनों ने बिल्सी तहसील क्षेत्र के खैरी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है। उधर, पुलिस टीम भी उघैती कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र का पता लगाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।