ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंराज्यमंत्री बोले, भाजपा सरकार में सुरक्षित यूपी और बेहतर विकास

राज्यमंत्री बोले, भाजपा सरकार में सुरक्षित यूपी और बेहतर विकास

यूपी दिवस कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले यूपी का नाम संयुक्त अवध प्रांत था, 24 जनवरी 1950 को इसका नाम...

राज्यमंत्री बोले, भाजपा सरकार में सुरक्षित यूपी और बेहतर विकास
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 25 Jan 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी दिवस कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले यूपी का नाम संयुक्त अवध प्रांत था, 24 जनवरी 1950 को इसका नाम उत्तरप्रदेश रखा गया। उन्होंने कहा कि पहले के प्रदेश और अब के प्रदेश में जमीन आसमान का अंतर है। प्रदेश में कहीं पर भी किसी प्रकार की गुंडागर्दी अब नहीं हो रही है। यूपी में गुंडाराज खत्म है। प्रदेश विकास रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, विशिष्ट अतिथि डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ निशा अनंत रहीं। अतिथियों ने फीता काटकर कार्यकर्म एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद लाभार्थियों को लाभांवित किया और प्रदर्शनी को देखा।

मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार आज यूपी दिवस धूमधाम से मना रही है। कहा कि पहले उद्योगपति यूपी में उद्योग लगाने से डरते थे, लगाया हुआ उद्योग भी लेकर यहां से चले जाया करते थे। आज अन्य प्रदेशों के भी उद्योगपति यूपी में उद्योग लगाने आ रहे हैं।

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के साथ यूपी दिवस भी है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे को सजोने के लिए एक होना पड़ेगा। यूपी विकास के पथ पर चल रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहा कि बेटियों को अच्छे से शिक्षा दें और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें।

शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडों और माफियाओं से होती थी, अब यूपी की पहचान विकास और बड़े-बड़े उद्योग और प्रोजेक्ट बन रहे हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार सहित अधिकार शामिल थे।

इन विभागों की लगाई गई प्रदर्शनी

कलक्ट्रेट परिसर में कृषि विभाग, राष्ट्रीय अजीविका मिशन, उद्यान विभाग, जल निगम, पशुपालन विभाग, वन विभाग, बाल विकास विभाग, उद्योग विभाग, ग्रामीण अजीविका मिशन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग सहित कई विभागों की प्रदर्शनी लगीं और अतिथियों ने अवलोकन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें