Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMining Officer Arrests Two Tractor-Trailers for Illegal Mining in Sagarpur

खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े
संक्षेप:
Badaun News - नायब तहसीलदार की सूचना पर खनन अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद ने बढ़ौली सागरपुर में छापेमारी की। अवैध खनन करते समय दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया और उनके पास कोई खनन से संबंधित अभिलेख नहीं मिले। दोनों...
Sep 11, 2025 05:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
उघैती। नायब तहसीलदार की सूचना पर खनन अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली को खनन करते समय पकड़ लिया। जांच में खनन से संबंधित अभिलेख भी नहीं पाए गए। इसके बाद दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस को सौंप दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव बढ़ौली सागरपुर में खनन अधिकारी ने टीम के साथ छापेमारी की। उनको लंबे समय से अवैध रूप से खनन की सूचना मिल रही थी। इस दौरान उन्होंने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ लिए। जांच के दौरान दोनों के खनन के कोई अभिलेख भी नहीं पाए गए। इसके बाद टीम ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने में खड़ा कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




