Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMini Kumbh Mela Kakoda Concludes with Silence and Devotion
मेला ककोड़ा समाप्त, आज होगी झंडी की वापसी

मेला ककोड़ा समाप्त, आज होगी झंडी की वापसी

संक्षेप:

Badaun News - मेला ककोड़ा समाप्त, आज होगी झंडी की वापसीमेला ककोड़ा समाप्त, आज होगी झंडी की वापसीमेला ककोड़ा समाप्त, आज होगी झंडी की वापसीमेला ककोड़ा समाप्त, आज होगी

Nov 12, 2025 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। मिनीकुंभ मेला ककोड़ा समाप्त हो चुका है। बुधवार 12 नवंबर को झंडी भी वापस आ जायेगी। मिनीकुंभ मेला स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है दो-चार ही श्रद्धालु जा रहे हैं और गंगा स्नान कर लौट रहे हैं। एक-दो ठेला-खोमचा वाले ही दिख रहे हैं। यहां पहुंचे श्रद्धालु गंगा स्नान करने के साथ ही हर-हर महादेव, हर-हर गंगे का जयघोष कर रहे हैं। पूजा अर्चना के बाद लोग वापसी कर रहे हैं। क्योंकि मेला परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है केवल पुलिस ही पुलिस बची है। पुलिस को भी मेला ककोड़ा अब चुनौती बन चुका है। मंगलवार को गंगा की कटरी में लगे मिनीकुंभ मेला ककोड़ा की जमीन पर सन्नाटा पसरा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय आसपास गांव के चंद श्रद्धालु ही अपने वाहनों से गए और गंगा स्नान करके लौट आये। यहां एक-दो चाट पकौड़ी ठेला वाला पहुंचा। जिसका आनंद लिया। आसपास के गांव से प्रसाद बिक्री को पहुंचे दुकानदारों से प्रसाद खरीदकर चढ़ाया और गंगा मईया की जयघोष की। इसके बाद श्रद्धालु लौट आये। वहीं दिनभर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें भरकर आने में लगे रहे। झूला-चरख वाले भी वापसे होते दिखे हैं। यहां केवल पुलिस ही तैनात थी। पुलिस के लिए मेला चुनौती बन रहा था इसलिए दुकानदारों को खिसका दिया है। अब केवल मेला स्थल पर सन्नाटा रहा है। वहीं आसपास के गांव के किसान दिखे हैं। किसान मेला वाली जमीन की साफ-सफाई कर जुताई करते दिखे हैं। अधिकारी मेला समेटकर चले तो आये हैं लेकिन मेला स्थल की साफ-सफाई नहीं की। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। आज वापस आयेगी झंडी जिला पंचायत के एएमए दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज 12 नवंबर को मिनीकुंभ मेला ककोड़ा समाप्त हो जायेगी। जिला पंचायत के अधिकारी और पुलिस मेला ककोड़ा की झंडी आज वापस लेकर आयेगी। मेला ककोड़ा की झंडी वापस लाकर जिला पंचायत के द्वारा ककोड़ा देवी मंदिर में रखी जायेगी। अधिकारियों का कहना है कि अगले वर्ष ही झंडी अब मेला के लिए यहां से जायेगी। तब तक के लिए मंदिर में झंडी रख जायेगी।