Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMini Kumbh Mela in Kakoda Enhanced Security with Watch Towers and Divers
24 वॉच टावरों से होगी मेला ककोड़ा की निगरानी

24 वॉच टावरों से होगी मेला ककोड़ा की निगरानी

संक्षेप: Badaun News - मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में गंगा के तट पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मेला में गंगा घाट की सुरक्षा के लिए 30 गोताखोर और 24 वॉच टावर लगाए जाएंगे। पुलिस कर्मी भी...

Mon, 27 Oct 2025 11:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में गंगा के तट पर कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर जिला पंचायत के साथ-साथ जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। गंगा किनारे तथा मेला में वॉच टावरों से निगरानी की जाएगी और खासकर गंगा के बहते पानी पर नजरें तेज रखी जाएंगी। जिससे की स्नान के दौरान कोई घटना न हो जाए। इसके लिए गंगा किनारे गोताखोर भी लगाए गए हैं। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में इस बार गंगा किनारे श्रद्धालुओं की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मेला में गंगा घाट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा 30 गोताखोरों को लगाया गया है। यह गोताखोर गंगा में घूमने के साथ ही गंगा किनारे रूककर भी निगरानी करेंगे।

कहीं कोई श्रद्धालु के डूबने की घटना होती है तो उस पर तत्काल उसे बचाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए गंगा किनारे गोताखोर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। इधर मेला ककोड़ा में वॉच टावरों से भी कड़ी निगरानी की जाएगी। जिससे मेला में पल-पल की खबर मिलती रहे। मेला में आने-जाने वाले लोगों को पर पैनी नजर रखी जा सके। साथ गंगा में डूबने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके। इसके लिए जिला पंचायत इस बार मेला ककोड़ा में 04 बड़े वॉच टावर बना रहा है। वहीं 20 छोटे वॉच टॉवर बना रहा है। मेला में कुल 24 वॉच टॉवर बनाए जा रहे हैं। जिसमें गंगा किनारे वाले वॉच टावरों पर पुलिस और गोताखोर मौजूद रहेंगे। पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात जिला पंचायत की ओर से मिला कड़ा में गंगा घाट के अलावा मार्केट व मुख्य चौराहों पर भी वॉच टावर लगाएं जाएंगे। जिन पर पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहेंगे। जो वॉट टॉवर पर बैठक पुलिस और प्रशासन को पल-पल की सूचना देंगे और गतविधियों पर भी नजर रखेंगे। इसके लिए वॉच टावरों को बेहतर तरीके से लगाए जा रहे हैं। इधर जिला पंचायत द्वारा वॉच टावर लगाने के लिए इन दिनों जगह का चयन किया जा रहा है। जगह चयनित होते ही जल्द ही वॉच टावर लगाए जाएंगे।