ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंनई कृषि नीति की वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन

नई कृषि नीति की वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन

कांग्रेसियों ने नई कृषि नीति को किसान विरोधी बताते हुये वापसी के लिये आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित...

नई कृषि नीति की वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 28 Nov 2020 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। हिन्दुस्तान संवाद

कांग्रेसियों ने नई कृषि नीति को किसान विरोधी बताते हुये वापसी के लिये आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीआरओ सीपी सरोज को दिया।

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि किसानों का धान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा। किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर टोकन व्यवस्था होने के बावजूद आढ़तियों का धान पहले खरीदा जा रहा है। कांग्रेस एमएलसी प्रत्याशी मेहंदी हसन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जितेंद्र कश्यप, शहरध्यक्ष असरार अहमद, मुन्ना लाल सागर, सुरेश राठौर, धर्मवीर सिंह, शफी अहमद, गौरव सिंह, जाबिर जैदी, नाजिर आदि मौजूद थे।

संभल सीमा पर पुलिस ने खंगाले वाहन

दहगवां। दिल्ली किसान आंदोलन को लेकर शनिवार को पुलिस संभल-जरीफनगर बॉर्डर पर तैनात रही। पुलिस ने दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। एसआई डॉ. रुकुमपाल सिंह ने बताया कि चेकिंग में कोई भी किसान दिल्ली जाते हुये नहीं मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें