चौकी पर व्यापारियों संग पुलिस की बैठक

Feb 09, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बिसौली में रविवार को व्यापारियों के साथ एक बैठक हुई, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने, व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अतिक्रमण की समस्या का समाधान खोजने पर चर्चा की। इंस्पेक्टर ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण न किया जाए और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

चौकी पर व्यापारियों संग पुलिस की बैठक

बिसौली। पुलिस चौकी पर रविवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बाजार में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या का समाधान खोजना था। सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने का सख्त निर्देश दिया जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इंस्पेक्टर ने व्यापारियों से कहा, यदि बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति या महिला दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सभी ने अतिक्रमण न करने और एक स्वच्छ व सुरक्षित बाजार बनाए रखने की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।

पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय सदस्य बोबी गुप्ता, जायंट्स ग्रुप स्टार्स के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, अम्बरीष अग्रवाल, वसीम कुरैशी, मोहित महाजन आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।