Badaun News: कटरी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, जानी खसरा फैलने की हकीकत

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News: कटरी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, जानी खसरा फैलने की हकीकत कटरी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, जानी खसरा फैलने की हकीकत कटरी में पहुंची स्वा

Badaun News: कटरी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, जानी खसरा फैलने की हकीकत

Badaun News: कादरचौक इलाके की कटरी में खसरा फैलने की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कटरी के गांवों पहुंची। यहां जिले के बॉर्डर और कासगंज जिले में आने वाले गांव नियाजी नगला में सगे भाई-बहन की मौत होने पर गांव पहुंचकर बच्चों की दादी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों में से किसी को भी खसरा का टीका नहीं लगा था। तीन से चार दिन के अंतराल में खसरे से दोनों की मौत हो गई। हालांकि यह मामला कासगंज जिले का था, इसलिए वहां के स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। इसके अलावा जिले में आने वाले गांवों में बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें से संदिग्ध खसरा संक्रमित नौ बच्चे मिले जिसमें से पांच का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। कटरी के गांवों में बच्चों को विटामिन ए की डोज दी गई। दिन भर टीम कटरी में खसरा संक्रमितों को खोजती रही। इसके बाद एमओआइसी कादरचौक को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ और डीएम को भेजी है。

खसरा से बच्चों की मौत

कटरी में खसरा फैलने से बार्डर के पास गांव दीननगर में दो सगे भाई बहन सैजान आठ वर्ष और सबरीन 10 वर्ष की मौत हो गई। उनकी मौत की वजह खसरा बताई गई। गांव में दो बच्चों की मौत खसरा से होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। शनिवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. असलम, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. तहसीन टीम के साथ नियाजी नगला गांव पहुंचे।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

गांव में खसरा फैलने की वजह जानी गई तो बताया गया कि बच्चों का खसरा का टीका नहीं लगा था। इसके बाद गांव में अन्य बच्चों की स्क्रीनिंग कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जानकारी की तो पता चला कि वह गांव कासगंज जिले में आता है। इसके बाद ग्रामीणों को खसरा के टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद टीम ने गांव कादरबाड़ी, पंखिया नगला, गंगपुर पुख्ता में खसरा के मामले सामने आने के बाद 585 घरों में स्क्रीनिंग की जहां पर खसरा के नौ संदिग्ध मामले पाए गए।

टीकाकरण के प्रति जागरूकता

इसमें से पांच का सैंपल लिया गया। पिछले सात दिनों से चकत्ते पड़ने वाले पांचों बच्चों का सैंपल लिया गया। चार में बताया गया कि एक महीने पहले उन्हें समस्या आई थी। उनकी सैंपलिंग सोमवार को की जाएगी। बाद में टीम ने 45 घर वाले गांव दीनपुर में घर-घर जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग की। उनको बताया गया कि वह बच्चों के नियमित टीकाकरण कराते रहें। एमओआइसी कादरचौक को निर्देशित किया गया कि संबंधित गांव जो जिले की सीमा में आते हैं वहां पर लगातार कैंप लगाकर टीकाकरण कराते रहें।

शासन की रिपोर्ट

शासन ने तलब की खसरा फैलने की रिपोर्ट

कादरचौक इलाके की कटरी के गांवों में खसरा फैलने की खबरें अखबारों की सुर्खियां बनीं तो इसकी सूचना शासन तक पहुंच गई। शासन ने शनिवार को खसरा फैलने की रिपोर्ट तलब की। शनिवार को गांव-गांव पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारियों ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जो दो बच्चों की मौत हुई है वह कासगंज जिले के रहने वाले हैं। जिले की सीमा में आने वाले गांवों की स्थिति के बारे में भी शासन को बताया गया है।

स्थिति नियंत्रण में

कटरी क्षेत्र के गांव में खसरा फैलने और दो बच्चों की मौत की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही टीम के साथ गांव पहुंचे तो पता चला कि जिस नियाजी नगला गांव में बहन-भाई की मौत हुई है वह कासगंज जिले में आता है। बच्चों की दादी ने बताया कि उनको खसरे का टीका नहीं लगवाया गया था। इसके अलावा जिले की सीमा के गांवों में नौ संक्रमित मिले जिसमें से पांच का सैंपल लिया गया है। सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई है फिलहाल स्थिति काबू में है।

- डॉ. तहसीन, जिला सर्विलांस अधिकारी

सामान्य प्रश्न

✦खसरा फैलने से कितने बच्चों की मौत हुई?−
कटरी में खसरा फैलने से बार्डर के पास गांव दीननगर में दो सगे भाई बहन सैजान आठ वर्ष और सबरीन 10 वर्ष की मौत हो गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: कटरी में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, जानी खसरा फैलने की हकीकत