रोडवेज बसों में भीड़, ट्रेनों में सीट को लेकर धक्का मुक्की

Mar 03, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - बदायूं में होली पर्व मनाने के लिए घर लौटने का सिलसिला जारी है। सोमवार की मध्यरात्रि से दिल्ली से आने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। करीब 20 हजार यात्री बसों से बदायूं पहुंचे। अधिकांश लोग अपने घरों पर लौट चुके हैं और कल होली का जश्न मनाएंगे।

रोडवेज बसों में भीड़, ट्रेनों में सीट को लेकर धक्का मुक्की

बदायूं, संवाददाता। होली का पर्व मनाने के लिए घर वापसी का सिलसिला जारी है। सोमवार की मध्यरात्रि के बाद से दिल्ली से आने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। ट्रेनें भी यात्रियों से फुल होकर निकल रही हैं। दिनभर में करीब 20 हजार यात्री रोडवेज बसों के सहारे बदायूं पहुंचे। होली का पर्व कल मनाया जायेगा। दूरदराज स्थानों पर काम करने वाले अधिकांश लोग अपने-अपने घरों पर वापसी कर चुके हैं, वहीं जो लोग रह गये हैं, वह आज शाम तक अपने परिवार के पास पहुंच जाएंगे और कल रंग, गुलाल खेलकर होली का जश्न मनाएंगे।

सोमवार के लिए दिल्ली रूट से आने वाली रोडवेज बसें यात्रियों से फुल दिखाई दी। सुबह के समय बदायूं पहुंची बसों में जितने यात्री सीटों पर बैठे थे उससे कुछ कम यात्री खड़े हुये थे। दिनभर में करीब 20 हजार यात्री बदायूं डिपो की बसों से दिल्ली से घर वापसी किये। बदायूं पहुंचने के बाद ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा का सहारा लेकर अपने-अपने घरों तक पहुंचे। रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुये वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लोकल रूट पर चलने वाली बसें भी दिल्ली के लिए भेजना शुरू कर दी हैं। इन दिनों दिल्ली रूट पर 110 बसें संचालित हैं। ये बसें भी यात्रियों की संख्या के सामने कम पड़ रही हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने नियमित बसों के संचालन के लिए आनंदबिहार एवं बदायूं डिपो पर अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी है, जो कि दोनों ओर से बिना रुके हुये बसों का संचालन करा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।