Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMassive Consumer Turnout for One-Time Settlement Scheme Camp in Badaun
ओटीएस कैंप में लाभ लेने को उमड़े उपभोक्ता

ओटीएस कैंप में लाभ लेने को उमड़े उपभोक्ता

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं की बड़ी भीड़ देखी गई। पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ता सुबह से कतार में खड़े थे। शिविर में 20 हजार रुपये माफ होने की जानकारी मिली, और स्मार्ट मीटर के लाभ भी बताए गए।

Dec 02, 2025 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

द बदायूं, हिटी। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत मंगलवार को आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं की खासी भीड़ दिखाई दी। सुबह से ही उपभोक्ता अपना पंजीकरण कराने के लिए कतार में खड़े नजर आए। जिले के सभी डिवीजन और उपकेंद्रों पर शिविर लगाए गए। अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए सरकार इस योजना को संचालित कर रही है। 20 हजार रुपये हुए माफ शिवपुरम से बिल जमा करने आये शंकर ने बताया कि उनका बकाया बिजली बिल 40 हजार से ऊपर था।एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने के बाद 20 हजार रुपये माफ हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब वह बकाया रकम किश्तों में जमा करेंगे। पहली बार जमा किया बिल मोहल्ला सोथा निवासी परवीन ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में कनेक्शन लिया था। जिसके बाद से उन्होंने बिल नहीं जमा किया। बताया कि आज पहली बार ओटीएस योजना में पंजीकरण कराकर 10 हजार रुपये की छूट पाकर एक किश्त जमा की है। शिविर में लगा स्मार्ट मीटर कैंप उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की जानकारी देने के लिए पनवाड़ी बिजलीघर पर स्मार्ट मीटर कैंप लगाया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभों की जानकारी दी गयी। साथ ही उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में स्मार्ट मीटर एप इंस्टॉल कर उसके उपयोग के बारे में बताया गया।