Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMass Wedding Ceremony in Badaun Over 338 Couples to Tie the Knot Under Chief Minister s Scheme
सामूहिक विवाह आज, 338 जोड़े लेंगे सात जन्मों के फेरे

सामूहिक विवाह आज, 338 जोड़े लेंगे सात जन्मों के फेरे

संक्षेप:

Badaun News - -इस्लामियां इंटर कालेज में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह के लिये लगाया गया टैंट।26 बीडीएन 10--इस्लामियां इंटर कालेज में आयोजित होने वाले सामूहिक वि

Thu, 27 Nov 2025 01:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवदंपत्तियों के विवाह कराये जायेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार 27 नवंबर को नवदंपत्ति एक-दूजे के हो जायेंगे और सात जन्मों के फेरे लिये जायेंगे। अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। भोजन से लेकर दान-दहेज की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बुधवार को शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर तैयारियां की गई हैं। यहां आज 27 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम किया जायेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा के द्वारा सभी पंजीकृत जोड़ों को लेकर विभागीय तैयारियां कराई गई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां आज फिंगर प्रिंट के साथ हाजरी लगेगी। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठेंगे। बता दें कि यहां आज 338 जोड़ों के विवाह कराये जायेंगे। हिन्दू, बौद्ध, मुस्लिम समाज की रीति-रिवाज के तहत शादियां कराई जायेंगी। इसके बाद जनप्रतिनिधि व अधिकारी आशीर्वाद देकर विदा करेंगे। यहां बदायूं विधानसभा के साथ-साथ बिसौली, सहसवान, शेखूपुर विधानसभा के जोड़ों के विवाह कराये जायेंगे। पूर्व संध्या पर सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। शक्ति टेंट हाउस के स्वामी अशोक खुराना ने बताया, इसके बाद अलग टैंट लगाया गया है जो प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की सभा में लगता है। इस बार ड्राईफ्रूट्स व मिठाई भी जोड़ों को दी जायेगी। बारात में बैंडबाजा रहेगा। इसके अलावा वर-वधु पक्ष के लोगों के लिये खाने की व्यवस्था रहेगी।