ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंफंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर घर के कमरे में लटका...

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 01 May 2020 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर घर के कमरे में लटका मिला।

विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना थाना जरीफनगर के गांव रामपुर टप्पा बैंस में गुरुवार दोपहर को घटित हुई। गांव निवासी अंकित राघव पुत्र गुड्डू की शादी वर्ष 2019 में जनपद संभल के गांव रामनगर टप्पा बैंस निवासी साधना उर्फ रश्मि 21 वर्ष पुत्री राजेश के साथ हुई थी। बताया जाता है, शादी के बाद से परिवार में सब कुछ सही चल रहा था।

लेकिन दोपहर को विवाहिता का शव परिजनों की गैरमौजूदगी में घर के कमरे के फांसी के फंदे पर लटका मिला। उस दौरन विवाहिता का पति खेत पर था। ससुरालियों का कहना है, विवाहिता ने आत्महत्या की है। इधर, सूचना पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित सास ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं, सहसवान सीओ रामसरन व एसओ राकेश कुमार चौहान ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर घटना की जांच की है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया, मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें