विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बदायूं में एक विवाहिता पूजा की मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके का कहना है कि पूजा को शादी के बाद से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामले में सच्चाई की तलाश जारी है।

विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

बदायूं। विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष का कहना है कि विवाहिता को शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव महौरी का है। यहां शेर सिंह की पत्नी पूजा 35 वर्ष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा निवासी पूजा की मां सुषमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पांच वर्ष पहले शेर सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे और आए दिन उसका उत्पीड़न किया जाता था।मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि 18 मई को पूजा ने फोन कर कहा था कि हमें देख जाओ नहीं तो दशमा-तेरहवीं में आओगे। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो पूजा की हालत गंभीर थी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पूजा के होंठ नीले पड़े हुए थे और उसके साथ मारपीट की गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun Newsविवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप