सास-ससुर समेत पांच पर मारपीट का मुकदमा
एक विवाहिता ने अपने सास-ससुर और तीन देवरों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 4 जून को ससुराल में उनके साथ मारपीट की गई और उनके परिवार के सदस्यों को भी चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक विवाहिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सास, ससुर और तीन देवरों ने विवाहिता व उसके मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। दो देवरों पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सास, ससुर और तीन देवरों पर मारपीट, प्रताड़ना और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। विवाहिता का कहना है कि चार जून को वह अपने ससुराल में मौजूद थी।
इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के समय उसके मायके से आए परिवार के लोग भी वहां मौजूद थे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसकी मां और भाई के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके दो देवर पहले भी कई बार गलत नीयत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर चुके हैं। चार जून को भी दोनों ने उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट की। विवाहिता का कहना है कि उसने इस संबंध में परिवार के अन्य लोगों को पहले भी जानकारी दी थी, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। मारपीट के दौरान उसके भाई का मोबाइल फोन भी गायब हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


