ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंलग्न में चलाया तमंचा, सिर में लगी गोली, मौत

लग्न में चलाया तमंचा, सिर में लगी गोली, मौत

जिले में हर्ष फायरिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस्लामनगर इलाके में लग्नोत्सव में हुई हर्ष फायरिंग में पूर्व प्रधान की जान ले ली। हर्ष फायरिंग में चली गोली उसके सिर में जा...

लग्न में चलाया तमंचा, सिर में लगी गोली, मौत
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 19 Apr 2019 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में हर्ष फायरिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस्लामनगर इलाके में लग्नोत्सव में हुई हर्ष फायरिंग में पूर्व प्रधान की जान ले ली। हर्ष फायरिंग में चली गोली उसके सिर में जा लगी।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर सैदपुर गांव में लग्नोत्सव के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में पूर्व प्रधान के गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम रामनगर सैदपुर में लग्न समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान 45 वर्षीय गांव के ही पूर्व प्रधान सुखवीर पुत्र जगदीश की गोली लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। जब गांव में एक व्यक्ति के यहां लग्न का कार्यक्रम चल रहा था। एक ओर महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थीं और दूसरी ओर समारोह में आए लोगों में मिष्ठान वितरण चल रहा था। रामनगर सैदपुर के पूर्व प्रधान सुखबीर भी वहां थे।

तभी हर्ष फायरिंग होने लगी। सुखवीर के सामने खड़े एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर किया और गोली सीधे सुखवीर के सिर मेंं जा लगी। गोली लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर ही सुखबीर की मौत हो गई। पलक झपकते ही खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष इस्लामनगर ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें