Badaun News: मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को 21 टीमें तैयार
Badaun News: मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को 21 टीमें तैयार मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को 21 टीमें तैयार मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को 21 टीमें तैयार

Badaun News: जिले में मच्छरजनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए मलेरिया विभाग की ओर से 21 टीमों का गठन किया गया है। यह सभी टीमें मलेरिया प्रभावित गांवों में जाकर रोजाना स्क्रीनिंग करेंगी। ऐसे में कोई मलेरिया या फिर डेंगू पॉजिटिव पाया जाता है तो उसको संबंधित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जिले में संक्रामक रोगों के साथ ही मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। हर गांव में मलेरिया और बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। तीन ब्लॉकों में डेंगू के मरीज भी निकले हैं जिनकी संख्या 27 तक पहुंच गई है। डेंगू के मरीज बरसाती मौसम खत्म होने के बाद निकलते थे, लेकिन इस बार यह समय से पहले ही सामने आए हैं। जगत, दहगवां और अब उझानी ब्लॉक में डेंगू के मरीज सामने आए हैं。
टीमों का गठन
बुधवार को ही उझानी ब्लॉक के गांव मुजाहिदपुर में डेंगू का एक मरीज निकला है। इस तरह से मलेरिया और डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मलेरिया विभाग ने मच्छरजनित बीमारियों पर काबू के लिए 21 टीमों का गठन किया है। इन टीमों को जिम्मा दिया गया है कि वह गांव-गांव जाकर मलेरिया और डेंगू के मरीजों को खोजेंगे। ऐसे में संबंधित बीमारियों का कोई मरीज मिलता है तो उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जिम्मेदारी इसी टीम की रहेगी।
स्वाइन फ्लू की जांच
जिला मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि मच्छरजनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए 21 टीमों का गठन किया गया है। टीमें गांव-गांव जाकर मलेरिया और डेंगू के मरीजों को खोज रही हैं।
स्वाइन फ्लू की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज को मिलीं और किट
राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने स्वाइन फ्लू के मरीजों को भर्ती करने के लिए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू की जांच के लिए किट भी मंगवाई हैं। आरटीपीसीआर किटें भरपूर मात्रा में मेडिकल कॉलेज को मिल चुकी हैं।


