छोटी सी उम्र में मक्का मदीना देखेंगे बरीली मंडल के ये बच्चे...
Jan 29, 2018 05:50 pm ISTहिन्दुस्तान टीम बरेली
Bareily News - हज यात्रा पर इस बार बरेली मंडल से 4 बच्चे भी मक्का मदीना के दीदार करने के लिए सफर करेंगे। बरेली मंडल से 4 बच्चों का चयन इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया की लिस्ट में हुआ है। लॉटरी सिस्टम में हज यात्रियों का...
हज यात्रा पर इस बार बरेली मंडल से 4 बच्चे भी मक्का मदीना के दीदार करने के लिए सफर करेंगे। बरेली मंडल से 4 बच्चों का चयन इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया की लिस्ट में हुआ है। लॉटरी सिस्टम में हज यात्रियों का चयन किया गया। बरेली से 1382 लोगों का चयन हज यात्रा के लिए हुआ है। जिसमें से मंडल भर के 4 बच्चे भी शामिल किए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि बरेली मंडल से दो से अधिक बच्चे हज यात्रा पर जाएंगे। बरेली हज सेवा समिति के प्रवक्ता पम्मी खाँ वारसी ने बताया कि इस बार मंडल से 4 बच्चे हज के लिए सफर करेंगे। जिनका चयन हज कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ से किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




