चलती बस में शॉर्ट सर्किट, बाल-बाल बचे यात्री

चलती बस में शॉर्ट सर्किट, बाल-बाल बचे यात्री

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। बस वजीरगंज पहुंचते ही धुआं और चिंगारी उठने लगी। यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।...

Sep 04, 2025 03:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

वजीरगंज। बदायूं डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा टल गया। बस चंदौसी से बदायूं आ रही थी। कस्बा वजीरगंज पहुंचते ही बुधवार की शाम अचानक बस में चिंगारी और धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान सवारियां घबराकर बस के पिछले दरवाजे और खिड़कियों से कूदकर बाहर निकलने लगीं। करीब दस मिनट तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को रोक दिया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अनुबंधित बस नंबर यूपी 27 टी 8475 को हाईवे पर खड़ा कर दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फिलहाल बस की तकनीकी जांच की जा रही है।