Badaun News: सदर विधायक ने 42 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया
Badaun News: बदायूँ के सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने 42 लाख की लागत से निर्मित विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनता में उत्साह था। विधायक ने शहर में कई सड़कों का उद्घाटन किया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।

Badaun News: बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सोमवार के लिए 42 लाख की लागत से निर्मित विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने विधायक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। सदर विधायक ने शहर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित गणेश गोटिया में 13 लाख से एटीएम के समीप वाली गली में बनी सीसी का लोकापर्ण कर उसे स्थानीय लोगों को को समर्पित किया।गांव पनोटा में भगवान सिंह के मकान से रूपराम के मकान तक 17 लाख से बनी 150 मीटर सीसी का भी लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी के माध्यम से 12 लाख से बनी गांव के मुख्य मार्ग की सड़क का उद्घाटन किया।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। सड़कों, बिजली, पानी एवं आधारभूत सुविधाओं में तेजी से सुधार हुआ है, जिससे आमजन का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।ये मौजूद रहेमंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, राघव सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख पुत्र शिवम सिंह, सभासद हिमांशु कठेरिया, पंकज शर्मा, दीपक सक्सेना, कल्लू गुप्ता, श्रीपाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, रचित साहू, मनोज चंदेल, सुरेंद्र शर्मा, आशीष कश्यप,शाहिद खान।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


