सदर विधायक ने किया 50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण
Badaun News - सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ग्राम वहोरपुरा और वरखेड़ा में 50 लाख की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें सीसी रोड, नाली और बारातघर की बाउंड्री वॉल शामिल हैं। विधायक ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की बात कही और कहा कि इससे कीचड़ और जलभराव की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने क्षेत्र के ग्राम वहोरपुरा और वरखेड़ा में 50 लाख की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। इन कार्यों में मुख्य रूप से जनहित के लिए निर्मित सीसी रोड, नाली और बारातघर की बाउंड्री वॉल शामिल हैं। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बहोरपुरा और बरखेड़ा में विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित सीसी सड़कों और बारातघर की बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया। कहा, सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को लंबे समय से व्याप्त कीचड़ और जलभराव की समस्या से स्थाई मुक्ति मिलेगी, जिससे आवागमन सुगम होगा।
उन्होंने जोर दिया कि गांवों में सड़कों का जाल बिछाना प्राथमिकता है ताकि विकास की मुख्यधारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह पटेल, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष ठा. धीरेंद्र सिंह, आदेश शर्मा, पंकज गुप्ता, दयालु प्रधान, राजू चौहान, राकेश प्रधान, सत्यवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


