शिवालयों पर गूंजे घंटा-घड़ियाल, किया जलाभिषेक

Feb 15, 2026 01:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - जनपद में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिवालयों में जलाभिषेक, हवन-पूजन और कथा संस्कार का आयोजन हुआ। मंदिरों पर मेलों का आयोजन किया गया, जहाँ भक्तों ने खरीदारी और मौज-मस्ती की। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा। भक्तों ने हर हर महादेव के जय घोष के साथ भगवान भोले का जलाभिषेक किया।

शिवालयों पर गूंजे घंटा-घड़ियाल, किया जलाभिषेक

जनपद में महाशिवरात्र का पर्व हर्षोल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। शिवालयों पर भगवान भोले का जलाभिषेक किया। वहीं हवन-पूजन एवं मुंडन के साथ कथा संस्कार भी किये हैं। इसके अलावा जिले भर में मंदिरों पर मेलों का आयोजन किया गया। वहीं आयोजित मेलों में मौज मस्ती एवं खरीददारी की गई। शिवालयों पर हर हर महादेव बम बम भोले की जय घोष के साथ भक्तिों ने जलाभिषेक किया तो महौल भक्तिमय हो गया। वहीं शिवालयों पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त से महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर से देहात तक मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया।

रात्रि में ही दो बजे से शिवालयों पर हर-हर महादेव, बम-बम भोले की जयघोष शुरू हो गये औरर जलाभिषेक जैसे ही शुरू हुआ तो घंटाघड़ियाल बोलना शुरू हो गया। जिससे महौल भक्तिमय हो गया। महाशिवरात्रि के पर्व पर ब्रह्ममहूर्रत से शुरू हुआ भक्त भगवान भोले का जलाभिषेक दोपहर बाद तक चलता रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;