Badaun News: तीज मिलन में सखियों ने बिखेरा हुनर और मस्ती का रंग

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: तीज मिलन में सखियों ने बिखेरा हुनर और मस्ती का रंग तीज मिलन में सखियों ने बिखेरा हुनर और मस्ती का रंग

Badaun News: तीज मिलन में सखियों ने बिखेरा हुनर और मस्ती का रंग

Badaun News: महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज द्वारा आयोजित हरियाली तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति, नृत्य, हास्य-व्यंग्य और देशभक्ति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। मानसी ने बोले चूड़ियां पर मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं शैफाली के शिव तांडव एक्ट ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। साधना, सुमन, इशु, ज्योति और अलका ने “रिश्तों की डोर” के माध्यम से रिश्तों की खूबसूरती को बेहद भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। रिचा, पारुल, पायल और प्रीति के गिद्दा ने कार्यक्रम में पंजाबी रंग और जबरदस्त ऊर्जा भर दी। इसके बाद साक्षी गोपाल, दीप्ति दीपांक, नम्रता, छवि, अंजू-हिती, रीना-प्रियंका, संजना तथा हर्षिता-पूजा सहित अनेक प्रतिभागियों ने अपने नृत्य से मंच पर चार-चांद लगा दिए।

नीतू ने सास-बहू की नोकझोंक पर आधारित हास्य-व्यंग्य गीत से खूब गुदगुदाया। अस्मिता, श्वेता, इशिता और नेहा के एक्ट तथा पूनम - नेहा के कॉमेडी एक्ट तथा सीमा- संजना के सास बहू एक्ट ने दर्शकों को जमकर हंसाया। रंगोली, इशिता और जागृति की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में जोश और गर्व का माहौल बना दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: तीज मिलन में सखियों ने बिखेरा हुनर और मस्ती का रंग