ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबंधक बनाकर दो घरों से लूटपाट

बंधक बनाकर दो घरों से लूटपाट

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया धुरैकी में गुरुवार देर रात असलाहों से लैस कच्छा बनियान गिरोह ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर दो घरों के लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की है। दोनों...

बंधक बनाकर दो घरों से लूटपाट
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 22 Jul 2017 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया धुरैकी में गुरुवार देर रात असलाहों से लैस कच्छा बनियान गिरोह ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर दो घरों के लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की है। दोनों घरों में से नगदी समेत लाखों के जेवरात समेट ले गए। देर रात हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पीड़ितों ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। क्षेत्र की नगर पंचायत मुड़िया धुरैकी में गुरुवार देर रात आधा दर्जन कच्छा बनियानधारी गिरोह गांव के रहने वाले चंद्रपाल प्रजापति के घर में छत के सहारे दाखिल हो गए। घर में दाखिल होते ही नींद में सो रहे परिजनों को बदमाशों ने बंधक बनाने के बाद कमरों को खंगाला। इसमें एक बक्से का ताला तोड़कर चार जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने की अगुंठी, पीतल के बर्तन, साड़ी एवं 11 हजार की नगदी समेट ले गए। परिजनों के मुताबिक घर से नगदी समते तीन लाख का माल साफ कर ले गए।एक घर को निशाना बनाने के बाद बदमाश अलताफ के घर दाखिल हो गए। यहां भी वहीं तांड़व मचाया। परिजनों ने बताया कि करीब आधा दर्जन बदमाश थे। जिन्होंने कच्छा बनियान पहन रखा था। डकैतों ने आते ही आते घर में मौजूद महिलाओं के तमंचे के बल डराना धमका शुरू कर दिया और सभी को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया।बदमाशों ने घर में रखी अलमारी के ताले की चाबी मांगकर उसे खोल लिया और दो सोने के झाले, सोने की अगुंठी, पांच चांदी की पाजेब, सोने की चैन के साथ दस हजार की नगदी लूट ली। इसी साथ घर में मौजूद महंगा सामान भी समेट ले गए। इधर ग्रामीणों व पीड़ितों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है कि लूटपाट की घटना होने के बाद पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला जुआं को लेकर हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हाईवे पर है यूपी 100 का प्वाइंट गांव में घटना होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त को लेकर सवाल उठाए हैं। सावन के महीने में दिन व रात में कावंरिया सड़कों पर चल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से एक किलोमीटर दूर हाईवे पर यूपी 100 का प्वाइंट है। जहां रात में पुलिस गश्त करती है। डकैतों ने दो घरों को निशाना बनाकर आराम निकल गए। वारदात को जुआं का विवाद बताने पर तुली पुलिस गांव दो घरों में हुई वारदात को पुलिस जुआं का विवाद बताने पर तुली है। पुलिस दोनों मामले को ही संदिग्ध मान रही है। पुलिस के मुताबिक लोगों ने घरों के आगे जुआं का अड्डा बना लिया था, इसलिए दोनों घर के स्वामी ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। गृहस्वामी का पुलिस पर आरोप है कि घटना की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर देर शाम तक नहीं पहुंची है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें