Badaun News: पशुधन मंत्री आज देखेंगे गोशाला का हाल
हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News: पशुधन मंत्री आज देखेंगे गोशाला का हाल पशुधन मंत्री आज देखेंगे गोशाला का हाल पशुधन मंत्री आज देखेंगे गोशाला का हाल

Badaun News: अभिगांव एवं ब्यौर गोशाला की घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंच गयी है। एक अक्टूबर गुरुवार के लिये आज पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह खुद अभिगांव एवं ब्यौर गोशाला का हाल देखने आ रहे हैं। पशुधन मंत्री के दौरा को लेकर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने तैयारियां देर रात तक पूरी कर लीं। पशुधन मंत्री बारीकि से दोनों गोशाला का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में गोवंश को मिलने वाले भूसे, हरे चारे, दाने और पीने के पानी एवं गोवंश के रहने की व्यवस्था देखेंगे। इसके साथ ही इतनी बड़ी घटना कैसे हुयी, इसकी जिम्मेदारों से जानकारी लेंगे और वास्तविकता से मुख्यमंत्री को अवगत करायेंगे।
इधर पशुधन मंत्री के दौरे की खबर मिलते ही जिम्मेदारों में खलबली मची है। रात भर अधिकारी गोशाला में व्यवस्थायें दुरुस्त कराने में लगे रहे।


