ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंभाकियू चढूनी ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

भाकियू चढूनी ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक पंचायत मालवीय आवास पर हुई। जिसमें भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने पर प्रशासन के खिलाफ...

भाकियू चढूनी ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 16 Feb 2024 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक पंचायत मालवीय आवास पर हुई। जिसमें भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा जिले में गंगा नदी किनारे बसे गांव मे बाढ़ आने से किसानों की फसल चौपट हो गईं। कई किसानों के मकान गिर गए। ऐसे किसानों को चिह्नित कर उनको मुआवज़ा दिया जाए। उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने कहा जनपद में किसानों की सबसे बड़ी समस्या छुट्टा गोवंश हैं। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने छुट्टा गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भेजने की मांग की। इस मौके पर कुलदीप कुमार, अंकित कुमार, नाजिम अली, नरेश साहू, भगवान दास आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें