भ्रष्टाचार के विरोध में न्यायालयों का बहिष्कार आठ तक
Badaun News - बिसौली में अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है। तहसील बार एसोसिएशन ने सभी न्यायालयों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है, जो आठ सितंबर तक जारी रहेगा। पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा...

बिसौली। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ता आठ सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। आठ सितंबर तक सभी न्यायालयो का बहिष्कार का तहसील बार एसोसिएशन ने ऐलान किया है। पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोष जताया। दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि बिना लिए दिए कोई काम नहीं होता। न्यायालयों में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा ने कहा कि न्यायालयों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार है। सभी वकील इसका विरोध करते हैं। बैठक में विपिन पाठक, अफजाल खान, कमल सक्सेना, जनार्दन शर्मा, सुधाकर सक्सेना, रामवीर सिंह, मुकेश मिश्र, सचिन सक्सेना, विदित मिश्र, राजेश भारद्वाज आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




