एसडीएम से गुस्साए वकीलों ने किया न्यायिक कार्य से बहिष्कार

Feb 10, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - एसडीएम से गुस्साए वकीलों ने किया न्यायिक कार्य से बहिष्कारएसडीएम से गुस्साए वकीलों ने किया न्यायिक कार्य से बहिष्कारएसडीएम से गुस्साए वकीलों ने किया न

एसडीएम से गुस्साए वकीलों ने किया न्यायिक कार्य से बहिष्कार

बिल्सी। सोमवार को तहसील बार के सभागार में बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम द्वारा तीन फरवरी एवं इससे पूर्व भी अधिवक्ताओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि एसडीएम के विरुद्ध तथा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में शासन और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। विरोध स्वरूप बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार तथा मंगलवार 10 फरवरी को एसडीएम के न्यायालय में न्यायिक कार्यों से व्रत रहेंगे। बैठक में ज्ञानसिंह त्यागी, योगेश बिसारिया, श्रीराम, हरिओम यादव, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार सिंह, बागीश माहेश्वरी, हेमेंद्र सिंह, रामनाथ शर्मा, मंजू यादव, रामप्रकाश श्रीवास्तव, गिरीश कुमार, सतीश चंद्र, सोहनपाल, वीरपाल सिंह, आशीष कुमार शर्मा, अरविंद कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।