
अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पुलिस कार्यशैली पर उठाए सवाल
Badaun News - तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने 4 सितंबर को तहसीलदार न्यायालय में हुई घटना के विरोध में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों पर सही धाराओं में...
तहसील बार एसोसिएशन के बार भवन में अध्यक्ष दिनेश सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय में चार सितंबर को हुई घटना के विरोध में बुधवार को कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं को कहना है कि चार सितंबर को हुए अधिवक्ता आशा दीक्षित प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा सही धाराओं में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने पर वादकारियों को वापस लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने कोतवाली पुलिस की कार्यशैली को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
इस दौरान बाबूराम कश्यप, अमीन अंसारी, जसवीर राठौर, मोहम्मद इशहाक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




