मुंशी से मारपीट पर भड़के अधिवक्ता, जांच शुरू

Feb 28, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - एक अधिवक्ता के मुंशी को निजी स्कूल के चालक और परिचालक ने मारपीट का शिकार बनाया। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने कचहरी चौकी पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुंशी से मारपीट पर भड़के अधिवक्ता, जांच शुरू

एक अधिवक्ता के मुंशी से निजी स्कूल के चालक और परिचालक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कचहरी चौकी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि कचहरी में एक अधिवक्ता का मुंशी किसी जरूरी काम से जा रहा था। इसी दौरान एक निजी स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक और परिचालक ने बस से डंडा निकालकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मुंशी के साथ मारपीट होते देख अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और चौकी पर विरोध जताया।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।