तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी, हंगामा
Badaun News - दातागंज में महिला अधिवक्ता के साथ तहसीलदार द्वारा अभद्रता करने पर हंगामा हुआ। कुर्सी फेंकने की घटना ने स्थिति और बिगाड़ दी। होमगार्डों ने अधिवक्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दातागंज, संवाददाता। तहसील में महिला अधिवक्ता के साथ तहसीलदार ने अभद्रता की और चैंबर में तहसीलदार के ऊपर कुर्सी फेंकने पर हंगामा खड़ा हो गया। चैंबर में मौजूद अधिवक्तओं को चैंबर से हटाने के दौरान होमगार्डों ने अधिवक्ताओं के साथ धक्का मुक्की की। जिसके बाद दिन भर तहसील में हंगामा चलता रहा। घटना के बाद तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तहसीलदार व बार के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दिनभर चले हंगामा के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है देररात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को शांत किया। शनिवार को दातागंज तहसील परिसर में न्यायालय तहसीलदार के विश्राम कक्ष में बार की पूर्व अध्यक्ष आशा दिक्षित एवं कुलदीप अग्निहोत्री पत्रावली में तारीख लेने गए थे। बार वेलफेयर एसोसिएशन में अधिवक्ताओं द्वारा होली का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम को लेकर सचिव संतोष यादव ने सुबह ही न्यायालय में पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया था। इसके बाद भी तहसीलदार ने पत्रावली में आदेश पारित कर दिया गया। इस मामले को लेकर विश्राम कक्ष में तहसीलदार व बार की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता आशा दीक्षित के बीच कहासुनी हो रही थी। वहां से उनके जूनियर अधिवक्ता कुलदीप ने फोन कर सभी पदाधिकारियों को बुला लिया। बार के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, सामान्य सचिव संतोष यादव बार के अधिवक्ता राकेश पुष्कर के साथ के न्यायालय कक्ष में गए लेकिन वह विश्राम में कक्ष थे, फिर वह वहां गए और वार्ता करने लगे। आरोप है, तहसीलदार ने अधिवक्ताओं को बुरा भला कह रहे थे। इसी बात को लेकर अध्यक्ष ने तहसीलदार को समझने का प्रयास किया। इसी बीच किसी किसी ने तहसीलदार को निशाना बनाते हुये उनके ऊपर कुर्सी फेंक दी। फेंकी गई कुर्सी तहसीलदार को न लगने हुये पीछे जा गिरी। जिसके बाद वहां होमगार्डों ने अधिवक्ताओ को दूर करने की कोशिश की तो उसके साथ भी झूमाझटकी की गई। आरोप है, इस दौरान तहसीलदार ने अधिवक्ताओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने लगे। जिसके बाद नाराज होकर अध्यक्ष सहित एडवोकेट वहां से चले आए। इससे पहले जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद अध्यक्ष ने एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह को फोन से एवं डीएम को फोन के द्वारा घटना के बारे में बताया। उसहैत में मौजूद एसडीएम धर्मेंद्र सिंह दातागंज पहुंचे। इसी दौरान तहसीलदार कोतवाली पहुंचे। वहां घटना की जानकारी पुलिस को दी। अधिवक्ताओं को जब जानकारी हुई तो अधिवक्ता आशा दीक्षित ने भी अपने साथ हुई घटना की तहरीर तैयार कर कोतवाली में दी। इसी बीच कोतवाली में हंगामा चल रहा था तभी एसडीएम दातागंज भी कोतवाली में पहुंच गए। जिसमें घटना की अध्यक्ष एवं सचिव ने जानकारी दी। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को समझाबुझाकर शांत किया और कोतवाली से वापस भेजा दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



