मजदूरों को धमकाने पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

खेत पर काम कर रहे मजदूरों को धमकाने और लाठी-डंडों से मारपीट की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

मजदूरों को धमकाने पर मुकदमा

खेत पर काम कर रहे मजदूरों को धमकाने और लाठी-डंडों से मारपीट की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेला का मामला है। गांव निवासी जसवीर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव में जमीन खरीद रखी है और वह उसके मालिक व काबिज हैं। 13 जून को खेती के कार्य से बाहर जाने के दौरान उनके खेत पर काम कर रहे मजदूरों को आरोपी ने धमकाया। आरोप है कि गांव नंगला बसेला निवासी राजेंद्र पुत्र अशर्फी लाल खेत पर पहुंच गया और मजदूरों को लाठी-डंडों से मारने की धमकी देकर वहां से भगाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई थी। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिस ने आरोपी राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।