जमीन वापस मांगने पर तहेरे भाइयों पर मारपीट का आरोप

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

इस्लामनगर क्षेत्र के रामनगर सैदपुर गांव में रतन सिंह ने अपने तहेरे भाइयों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जमीन वापस मांगने पर विवाद हुआ, जिसमें रतन सिंह और उनकी पत्नी घायल हुए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसएसपी से न्याय की मांग की।

जमीन वापस मांगने पर तहेरे भाइयों पर मारपीट का आरोप

इस्लामनगर क्षेत्र के गांव रामनगर सैदपुर निवासी रतन सिंह ने अपने तहेरे भाइयों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पेशगी पर दी गई जमीन वापस मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उनके साथ और उनकी पत्नी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। रतन सिंह के अनुसार उनके छोटे भाइयों ने अपनी जमीन तहेरे भाइयों को पेशगी पर दी थी। कुछ समय बाद जब उन्होंने जमीन वापस करने की बात कही तो इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तहेरे भाइयों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की।

मारपीट में रतन सिंह और उनकी पत्नी आशा देवी घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इस्लामनगर थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।