ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंजमीन बंटवारे को चचेरे भाईयों में खूनी संघर्ष,फायरिंग

जमीन बंटवारे को चचेरे भाईयों में खूनी संघर्ष,फायरिंग

जमीन बंटवारे को लेकर चचेरे तहेरे भाईयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों में जमकर मारपीट के साथ फायरिंग गुई। फायरिंग में एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया और तीन जख्मी हो गए। पुलिस ने क्रास...

जमीन बंटवारे को चचेरे भाईयों में खूनी संघर्ष,फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 31 Mar 2018 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जमीन बंटवारे को लेकर चचेरे तहेरे भाईयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों में जमकर मारपीट के साथ फायरिंग गुई। फायरिंग में एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया और तीन जख्मी हो गए। पुलिस ने क्रास केस बनाते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव अहिरवारा का है। गांव निवासी सुलेमान और उस्मान सगे भाई है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाईयों में जमीन के बंटवारे को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर शनिवार सुबह दोनों लोगों में झड़प हो गई। सुबह सुलेमान खेत से भूसा को डनलप में लादकर घर के लिए ला रहा था। तभी उस्मान पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। दोनों पक्षों में गाली गलौच होते हुए मारपीट की नौबत आ गई। उसी दौरान दोनों पक्षों के असलहा निकल आए और फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली इमरान के पैर में जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगते ही दोनों पक्षों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल लोगों को हिरासत में लेते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट में सुलेमान के बेटे लाल खां और शमीम घायल हो गया वहीं उनका चेचेरा भाई उस्मान और भतीजा अमिल घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास केस बनाते हुए कार्रवाई की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें