Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsLack of Nurses at Kachhla Health Center Pregnant Woman Denied Delivery Assistance
पीएचसी पर प्रसूता की नहीं हो सकी डिलीवरी, शिकायत

पीएचसी पर प्रसूता की नहीं हो सकी डिलीवरी, शिकायत

संक्षेप:

Badaun News - कछला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को नर्स न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा। पति ने सीएमओ से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। अस्पताल में नर्स के स्थानांतरण का मामला भी सामने आया है।

Nov 27, 2025 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

कछला, संवाददाता। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं के प्रसव की सुविधा पिछले कई वर्षों से चालू है। एक प्रसूता प्रसव पीड़ा होने पर कछला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव केंद्र पर पहुंची लेकिन वहां पर कोई नर्स नहीं मिलने पर वापस अपने गांव लौट गई। पीड़ित के परिवार ने सीएमओ से शिकायत कार्रवाई की मांग की है। प्रसूता फातिमा के पति तालिब ने बताया कि वह अपनी पत्नी के प्रसव पीड़ा होने पर कछला के प्रसव केंद्र पर दोपहर एक बजे पहुंचे थे। पीड़ित ने बताया कि जब वह प्रसव केंद्र पर पहुंचे तो उस समय डिलीवरी करने के लिए कोई भी नर्स प्रसव केंद्र पर मौजूद नहीं थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी कोई नर्स नहीं आई तो प्रसूता के पति ने अस्पताल परिसर को खंगालना शुरू किया। परिसर में एक नर्स मौजूद मिलीं तो उसने नर्स से प्रसूता का प्रसव करने के लिए कहा। जिस पर नर्स ने अपने स्थानांतरण की बात कहते हुए प्रसव करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने अस्पताल के डॉक्टर महेश प्रताप को अपनी पीड़ा बताई। मगर उसके बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद हताश होकर पीड़ित वापस प्रसूता को लेकर अपने गांव चला गया। पीड़ित ने सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एमओआईसी का कहना है कि तबादला हो गया है लेकिन उसको रिलीव नहीं किया गया है। इसीलिए तैनात है और मनमानी करती है।