ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंपंजाब से वापस लौट रहे मजदूर को लूटा

पंजाब से वापस लौट रहे मजदूर को लूटा

पंजाब में मेहनत मजदूरी कर लौट रहा मजदूर सुबह वाईपास पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।होश आने पर उसने बताया कि वह पंजाब में मेहनत मजदूरी कर वापस...

पंजाब से वापस लौट रहे मजदूर को लूटा
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 09 Oct 2017 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब में मेहनत मजदूरी कर लौट रहा मजदूर सुबह वाईपास पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

होश आने पर उसने बताया कि वह पंजाब में मेहनत मजदूरी कर वापस अलापुर पैतृक गांव उपरैला लौट रहा था। दिल्ली से वह रात में बदायूं आने वाली बस में बैठा था। रास्ते में किसी ने उसे कब कुछ सुंघा दिया पता ही नहीं चला। उसे अस्पताल में जब होश आया तो बताया कि उसके बैग में पांच हजार रुपए गायब हैं। जबकि फटे पुराने कपड़े बैग में मौजूद मिले। पुलिस ने होश में आने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।कब सुधरेंगे रोडवेज बस वालेदिल्ली से आने वाली बसों में अक्सर जहरखुरानी की घटनाएं होती रहतीं हैं। बसों में सफर करने वाले यात्रियों की कोई सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं है। इसके प्रति बस चालक परिचालक भी संवेदनाविहीन हैं। बस के चालक परिचालक लुटे व्यक्ति को वाईपास पर ही सुनसान जगह पर उतारकर चले जाते हैं। अब तक पुलिस ने भी रोडवेज के ऐसे चालक परिचालाकों के पर भी कानूनी शिकंजा कसने की भी आवश्यकता महसूस नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें