ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंसड़कों पर ऐसे ट्रैक्टर लेकर उतरे किसान, जोरदार प्रदर्शन

सड़कों पर ऐसे ट्रैक्टर लेकर उतरे किसान, जोरदार प्रदर्शन

हजारों किसानों ने सुबह ग्यारह बजे से मेन चौराहे की चारों सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी करके और प्रदर्शन करते हुए इनको जाम कर दिया। इससे करीब तीन...

हजारों किसानों ने सुबह ग्यारह बजे से मेन चौराहे की चारों सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी करके और प्रदर्शन करते हुए इनको जाम कर दिया। इससे करीब तीन...
1/ 2हजारों किसानों ने सुबह ग्यारह बजे से मेन चौराहे की चारों सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी करके और प्रदर्शन करते हुए इनको जाम कर दिया। इससे करीब तीन...
हजारों किसानों ने सुबह ग्यारह बजे से मेन चौराहे की चारों सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी करके और प्रदर्शन करते हुए इनको जाम कर दिया। इससे करीब तीन...
2/ 2हजारों किसानों ने सुबह ग्यारह बजे से मेन चौराहे की चारों सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी करके और प्रदर्शन करते हुए इनको जाम कर दिया। इससे करीब तीन...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 09 Dec 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

निघासन-खीरी।

हजारों किसानों ने सुबह ग्यारह बजे से मेन चौराहे की चारों सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी करके और प्रदर्शन करते हुए इनको जाम कर दिया। इससे करीब तीन घंटे सड़कों पर भारी जाम लगा रहा। अपराह्न करीब सवा बजे तहसीलदार डाॅ. धर्मेंद्र पांडे, बीडीओ आलोक वर्मा और कोतवाल डीके सिंह ने प्रदर्शनकारी किसानों से बात करके जाम खुलवाया। इसके बाद किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर व पैदल नारे लगाते जुलूस निकाला। प्रदर्शन में कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग भी शामिल हुए। हालांकि बंद का कस्बे में कोई असर नहीं दिखा। यहां सारी दुकानें व मार्केट खुली रही।

बंद की वजह से किसानों के जाम लगा देने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग तीन घंटे तक जाम में फंसे अपनी राह जाने का रास्ता देखते रहे। तमाम लोगों ने शार्टकट होकर गाड़ियां निकालीं। किसानों ने हाथों में नो फार्मर, नो फूड और काले कानून वापस लो की तख्तियां थामकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। सड़कें जाम होने से सेंटरों से गन्ना ढोकर मिल जा रहे तमाम ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। इलाके के कई गन्ना सेंटरों पर इसी वजह से तौल और ट्रकों की लोडिंग बंद कर दी गई। जाम और प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार डाॅ. धर्मेंद्र पांडे, बीडीओ आलोक वर्मा और कोतवाल डीके सिंह लगातार किसानों बात करते रहे। करीब तीन घंटे बाद सवा बजे वे किसानों को चौराहा जाम हटाने को मना सके। इसके काफी देर बाद आवागमन सुचारु हो सका। इस दौरान तमाम पुलिस बल तैनात रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें