ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंजानिये क्यों रची जा रही किशोरी को दस्तावेज में बालिग बनाने की साजिश

जानिये क्यों रची जा रही किशोरी को दस्तावेज में बालिग बनाने की साजिश

अपहरण के बाद दुष्कर्म की पीड़ित किशोरी पुलिस ने बरामद कर जब बाल कल्याण समिति के सामने पेश की तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे बालिग ठहराने के लिए फर्जी...

जानिये क्यों रची जा रही किशोरी को दस्तावेज में बालिग बनाने की साजिश
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 27 Dec 2021 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अपहरण के बाद दुष्कर्म की पीड़ित किशोरी पुलिस ने बरामद कर जब बाल कल्याण समिति के सामने पेश की तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे बालिग ठहराने के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र बनवा डाले। शैक्षिक प्रमाण पत्र भी उसी स्कूल के हैं जो जर्जर हालत में होने के कारण धराशाई हो चुका था और दोबारा से निर्माण हुआ है। मामले की जांच में प्रमाण पत्र फर्जी होने पर किशोरी के पिता की ओर से आरोपी पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व कूट रचित दस्तावेज बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाली किशोरी सितंबर 2021 में लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसे गांव का ही युवक बहलाकर अपने साथ ले गया और रेप किया। बाद में पुलिस ने किशोरी बरामद की और उसमें बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। परिजनों ने शैक्षिक प्रमाण पत्र समिति के सामने पेश किए, जिनमें वह नाबालिग थी। इसी आधार पर परिवार के लोगों से 22 अक्टूबर को समिति के आदेश पर किशोरी अपनी सुपुर्दगी में लेने की कोशिश में थे। इसी बीच आरोपी पक्ष के साहिब, तस्लीम व शबीना ने किशोरी की कक्षा चार की टीसी समिति के सामने पेश की। टीसी में किशोरी की जन्म तिथि पांच मार्च साल 2002 थी। समिति ने उस टी सी की जांच कराई तो पता लगा नगर क्षेत्र के सैयदवाड़ा स्थित विद्यालय की टीसी है। विद्यालय साल 2010 में धराशाई हो गया था और सारे अभिलेख उसी में दब गए थे। जबकि दोबारा निर्माण के बाद एक साल बाद विद्यालय पुनः खोला गया था। कुल मिलाकर बाल कल्याण समिति को गुमराह करने की कोशिश नाकाम रही। वही किशोरी के पिता की ओर से सिविल लाइंस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े