खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
Feb 15, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - 14 बीडीएन 53--बिल्सी के पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर संकीर्तन में मौजूद श्रद्धालु।14 बीडीएन 53--बिल्सी के पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर संकीर्तन मे

बिल्सी। नगर की पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर शुक्रवार को एकादशी के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे। श्याम प्रेमियों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। संकीर्तन के दौरान हारे के सहारे, श्याम हमारे जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। साथ ही नगर के रामलीला मंच व क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर पर भी संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रध्दालुओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


