ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबदायूं से कानपुर को मिलेगी सीधे बस

बदायूं से कानपुर को मिलेगी सीधे बस

अब कानपुर का सफर आसान हो गया है। यात्रियों को टुकड़ों में सफर तय नहीं करना होगा। बदायूं डिपो से कानपुर के लिये सीधे बस सेवा शुरू हो गयी है। जिससे...

बदायूं से कानपुर को मिलेगी सीधे बस
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंThu, 22 Oct 2020 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। हिन्दुस्तान संवाद

अब कानपुर का सफर आसान हो गया है। यात्रियों को टुकड़ों में सफर तय नहीं करना होगा। बदायूं डिपो से कानपुर के लिये सीधे बस सेवा शुरू हो गयी है। जिससे कानपुर आने जाने वाले यात्री काफी खुश हैं। कानपुर जाने के लिये यात्रियों को बरेली से सीधे बस मिलती थी या फिर फर्रुखाबाद रूट से टुकड़ों में सफर तय करना पड़ता था। ऐसे में यात्रियों को दिक्कत होती थी। अब एआरएम राजेश कुमार सिंह ने यात्रियों की समस्या को देखते हुये कानुपर के लिये बदायूं से सीधे बस संचालित करा दी है। यह बस बदायूं से कलान, फर्रुखाबाद कन्नौज होकर सीधे कानपुर के जझकरटी तक जाएगी।

बदायूं से बस 11 बजे रवाना होगी और शाम को साढ़े छह से सात बजे तक तय स्थल पहुंचेगी। रात में बस वहीं रुकेगी दूसरे दिन सुबह में बस छह बजे बदायूं के लिये यात्री लेकर वापसी करेगी। एक से डेढ़ बजे के बीच बस बदायूं डिपो में प्रवेश कर जाएगी। एआरएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बदायूं से कानपुर के लिये सीधे बस संचालित करा दी है। यह बस नियमित चलेगी। अगर जरूरत हुयी तो और भी बस इस रूट पर चलायी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें