अभिनंदन के साथ कमल संदेश की तैयारियां पूरी
23 लोकसभा में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली कल शहर के दातागंज तिराहे स्थिति नए भाजपा कार्यालय के सामने से निकलेगी। जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, 17 नवंबर को रैली निकालकर भाजपाई लोकसभा...
23 लोकसभा में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली कल शहर के दातागंज तिराहे स्थिति नए भाजपा कार्यालय के सामने से निकलेगी। जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, 17 नवंबर को रैली निकालकर भाजपाई लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे।
गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने रैली स्थल दातागंज तिराहा नए भाजपा कार्यालय के सामने निरीक्षण किया। यहां पहुंचकर टेंट व अन्य व्यवस्थाएं देखीं और अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कमल संदेश बाइक रैली से भाजपा लोकसभा चुनाव का आगाज करने जा रही है।
इस रैली की दृष्टि से सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह है। सभी रैली में आने के लिए तैयार हैं यह कमल संदेश बरेली बदायूं में इतिहास बनाने जा रही है, यह रैली बहुत ही महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक होगी।