ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंश्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलशयात्रा

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलशयात्रा

सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में रविवार को नगर में श्रीमदभागवत महापुराण कथा सप्ताह के शुरू होने से पूर्व कथा व्यास स्वामी रामचंद्राचार्य...

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलशयात्रा
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 27 Sep 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

बिल्सी। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में रविवार को नगर में श्रीमदभागवत महापुराण कथा सप्ताह के शुरू होने से पूर्व कथा व्यास स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज को बग्गी पर बैठाकर 151 महिलाओं ने मुख्य बाजार में कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

बालाजी धाम पर सबसे पहले कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। इसके साथ ही यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। जो नगर के मोहल्ला संख्या पांच, बिजलीघर रोड, अटल चौक, सर्राफा बाजार होती हुई बालाजी चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा नगर के आर्य समाज रोड, चंद्रशेखर आजाद मार्केट होती हुई जेपी जैन स्कूल में आयोजित हो रही कथा स्थल पहुंची। यहां कथा व्यास स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने प्रवचन दिये। बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा, शांति देवी, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, यश भारद्वाज, राजीव शर्मा, नरेंद्र गरल, दीपक माहेश्वरी, राजाबाबू वार्ष्णेय, रविचंद्र वार्ष्णेय, सुभाष वाहेती, पिंकी काबरा, आशीष वशिष्ठ आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें