
मेला ककोड़ा में स्थानीय श्रद्धालुओं से जुट रही भीड़
संक्षेप: Badaun News - मिनी कुंभ मेला ककोड़ा समाप्त हो गया है, लेकिन स्थानीय श्रद्धालु मेला स्थल पर जुटे हैं। गंगा में स्नान और पूजा के बाद लोग खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने मिठाइयों की बिक्री बढ़ा दी है। किसानों ने अब खाली जमीन पर फसलों की बुवाई के लिए जुताई शुरू कर दी है।
ककोड़ाधाम, संवाददाता। मिनीकुंभ मेला ककोड़ा समाप्त हो चुका है और बदायूं शहर के अलावा गैर जनपदों के श्रद्धालुओं ने पूरी तरह वापसी कर ली है। इसके बाद भी मेला स्थल गुलजार है। स्थानीय गांव की भारी भीड़ मेला ककोड़ा में टूट पड़ी है। हर-हर गंगे, हर-हर महादेव की जयघोष है और गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही मेला में मौज मस्ती कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के लिए इतना बड़ा मेला और खरीदारी कौतुहल है। इसलिए मेला में बड़ी संख्या में निजी वाहनों से भीड़ पहुंच रही है। वहीं दुकानदारों को भी अंतिम दौर में माल सेल करने का मौका मिल गया है।

रविवार को भी मिनीकुंभ मेला में डेरा-तंबू जरूर नहीं दिखे लेकिन मेला गुलजार रहा है। मिनीकुंभ मेला ककोड़ा में सबसे अधिक भीड़ कार्तिक पूर्णिमां के दिन हुई थी उसके बाद सात नवंबर से मेला वापसी शुरू हुआ और अब कुर्मियान मेला, बदायूं, बरेली, पीलीभीत आदि जिलों के मेला के श्रद्धालु वापस हो चुका हैं। अब केवल स्थानीय श्रद्धालु ही मेला को गुलजार कर रहे हैं। रविवार को श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में पवित्र स्नान किया। पूरा गंगा तट हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारों से गूंज उठा। पूरे दिन गंगा स्नान और फिर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा पूजा की। वहीं प्रसाद चढ़ाने के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। कई श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण होने पर कन्या भोज और दान-दक्षिणा दी। यहां दिनभर स्थानीय इलाकों के गांव से लोग ट्रैक्टर-ट्राली, बैलगाड़ी, भैंसागाड़ी, ई-रिक्शा, जुगाड़ आदि वाहनों से गए और गंगा स्नान के अलावा खरीदारी की। यहां बच्चों से लेकर सभी ने मनोरंजन आदि के माध्यम से मौज मस्ती की। इसके बाद लौट आये है। बतादें कि मेला परिसर पूरा खाली मैदान है और सन्नाटा पसरा हुआ है। खूब बिक रहा खजला-जलेबी मेला ककोड़ा वैसे तो समाप्त हो गई है लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है। इसीलिए दुकानदार भी जमे हुए हैं। मिठाई दुकानदारों के यहां खजला, जलेबी, पेटहा की जमकर बिक्री हो रही है। वहीं जेबला और बाजरा व इलायची का मीठा दाना बिक रहा है। ग्रामीण श्रद्धालु प्रसाद के रूप में इनकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। चाट पकौड़ा का आनंद मेला में बच्चों एवं महिला-पुरुष व बुजुर्गों को मेला में आनंद आ रहा है। मेला में जमकर चाट पकौड़ी का आंनद ले रहे हैं। तमाम लोगों को टिक्की व बताशे पंसद आ रहा है। वहीं लोग पकौड़ी मिर्च का आनंद ले रहे हैं तो वहीं जलजारी भी खूब पी रहे हैं। फास्ट फूड भी जमकर बिक रहा है। मेला में आईसक्रीम भी लोगों की पहली पसंद बन गई है। किसानों ने खेतों की शुरू की जुताई मेला ककोड़ा जिन खेतों में लगाया गया। वहां अब मैदान उजड़ चुका है। जिला पंचायत अपना टेंट को समेटती जा रही है। जिसके बाद जमीन खाली हो रही है। जिन किसानों की जमीन पर मेला ककोड़ा लगाया गया था वह जमीन खाली हो गई है। मेला ककोड़ा की जमीन पर अब फसलों की बुवाई होगी। इसलिए किसानों ने खाली मैदान जमीन की जुताई शुरू कर दी है। किसानों ने ट्रैक्टरों से जुताई का कार्य किया है। खेत तैयार होने के बाद फसलों की बुवाई की जायेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




