Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsKakoda Mela Faces Connectivity Issues as Crowd Grows
नेटवर्क की रहेगी दिक्कत, वायरलेस पर रहेंगे अफसर

नेटवर्क की रहेगी दिक्कत, वायरलेस पर रहेंगे अफसर

संक्षेप:

Badaun News - ककोड़ाधाम में मेला ककोड़ा के दौरान मोबाइल नेटवर्क की समस्या उत्पन्न हो गई है। जहां मेला लग रहा है, वहां आबादी नहीं है और नेटवर्क भी धीमा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से जीओ और एयरटेल जैसे नेटवर्क की आस्थाई सुविधा की मांग की है, ताकि स्नान के समय में उन्हें दिक्कत न हो।

Nov 03, 2025 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

ककोड़ाधाम, संवाददाता। मेला ककोड़ा गंगा की कटरी है। जहां मेला लग रहा है वहां से कई-कई किलोमीटर दूर तक आबादी नहीं है ऐसे स्थान पर मोबाइल नेटवर्क भी दिक्कत कर रहे हैं। अभी तो कुछ ठीक है लेकिन दो-चार दिन बाद कनेक्टविटी टूट जायेगी। इसको लेकर चिंतित हो गए हैं क्योंकि प्रशासन तो वायरलेस सिस्टम का काम करेगा और कनेक्टविटी बनाये रखेगा लेकिन लोगों का नेटवर्क फेल हो जायेगा। इसको लेकर लोगों ने मांग की है कि आस्थाई नेटवर्क सुविधा हर वर्ष की तरह की जाये। जनपद मुख्यालय बदायूं से मेला ककोड़ा करीब 50 किलो मीटर दूर है। वहीं जहां नटेवर्क सिस्टम लगा है वहां से मेला करोड़ा करीब 10 से 12 किलो मीटर दूर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्तमान में मेला ककोड़ा में अभी तक तो नटवर्क आ रहे हैं कभी-कभी दिक्कत कर रहे हैं लेकिन दिनोंदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। मुख्य स्नान से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक बिल्कुल नेटवर्क नहीं चल पाता है। इसको लेकर लोगों ने मांग शुरू कर दी है। कि मेला में जीओ और एयरटेल, वाई आदि के आस्थाई नेटवर्क प्रशासन के द्वारा लगवाये जायें। क्योंकि पिछले वर्षों में नेटवर्क सिस्टम लगता आये। बिना नेटवर्क के श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। बिना नेटवर्क प्रशासन तो वायरलेस सिस्टम से काम कर लेगा और प्रशासन ने ठान लिया है कि वह वायरलेस से काम चलायेंगे। फिलहाल समस्या और संकट श्रद्धालुओं के सामने है।