Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsKakoda Fair Authorities Enhance Water Supply and Dust Control for Pilgrims
मेला ककोड़ा में पेयजल और छिड़काव को 19 मोबाइल टैंकर लगाए गए

मेला ककोड़ा में पेयजल और छिड़काव को 19 मोबाइल टैंकर लगाए गए

संक्षेप:

Badaun News - ककोड़ा मेले में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला पंचायत ने पेयजल की सुविधा के लिए 19 मोबाइल पानी टैंकर मांगे हैं। इन टैंकरों का उपयोग गंगा घाट और अन्य क्षेत्रों में पानी छिड़काव...

Oct 27, 2025 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

मेला ककोड़ा में तंबुओं के शहर में श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाओं को बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसमें मेला स्थल पर गंगा घाट, सिरकीपोल लगाने से लेकर अन्य कार्यों पर रफ्तार के साथ तैयारियां चल रही हैं। जिसमें जिला पंचायत ने पेयजल और छिड़काव के माघ्यम से धूल पर काबू पाने का प्यास किया जाएगा। जिला पंचायत ने जनपद की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों से 19 मोबाइल पानी टैंकर मांगे हैं। इन मोबाइल पानी टैंकरों को जिला पंचायत के अधिकारी गंगा की कटरी में मेला स्थल पर ले जा रहे हैं। मेला स्थल पर इन टैंकरों से पेजयल की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा और इसके साथ ही मेला स्थल पर मुख्य मार्गों के अलावा मीना बाजार, गंगा किनारे व बीआईपी मार्ग पर धूल दबाने के लिए पानी का छिड़काव किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों का कहना है कि कुछ टैंकर तो मेला स्थल पर पहुंच गए हैं और कुछ जल्द ही पहुंच जाएगे। बताया जा रहा है कि कुछ टैंकर मेला स्थल सार्वजनिक स्थान पर खड़े किए जाएंगे। जिससे लोग पानी को पी सकें। मेला स्थल पर हकीकत देखी जाए तो टैंकरों की संख्या कम है, लिहाजा इसकी वजह यह पानी के टैंकर कम पड़ रहे हैं। अगर जब मेला पूरी तरह से शुरू हो जाएगा तो पानी को लेकर श्रद्धालुओं के सामने समस्या आ सकती है। टैंकरों की संख्या कम है और श्रद्धालुओं की संख्या 10 से 15 लाख तक जाती है। ऐसे में 19 वाटर तिनको से पानी की सप्लाई करना मुश्किल होगा इधर 4 से 5 वॉटर टैंक पहुंच भी गए हैं उनको चलाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है जिसकी वजह से खड़े हुए हैं।