संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में सीसीटीवी निगरानी में कराई गई। कुल 2,117 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुरक्षा के लिए गेट पर पुलिस तैनात रही और अनुचित सामग्री ले जाने पर रोक थी। सभी केंद्राध्यक्षों का योगदान सराहनीय रहा।

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार के लिये शहर के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में दो पालियों में करायी गयी। परीक्षा नोडल अधिकारी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिये राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कॉलेज, जीजीआईसी एवं श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के लिये केंद्र बनाय गया। इन केंद्रों पर कुल 2,117 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें प्रथम पाली में 1,965 एवं द्वितीय पाली में 1,970 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुये। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी ली गयी। इसके बाद ही उन्हें कक्ष तक जाने दिया।

किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री ले जाना प्रतिबंधित थी। पानी की पारदर्शी बोतल ले जाने पर जरूर छूट थी। परीक्षार्थियों को अंदर बायोमैट्रिक की प्रकिया से गुजरना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से गेट पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस ने केंद्र के आसपास फोटो स्टेट और स्केनर की दुकानें बंद करा दीं थी। पेपर बढ़िया होने पर परीक्षार्थी खुश दिखे। परीक्षा के सफल संचालन में जनपद समन्वयक प्रोफसेर आशीष कुमार सक्सेना दास कॉलेज, उप नोडल अधिकारी डॉ. श्रद्धा गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रोफेसर रमेश कुमार, प्रोफेसर महीपत सिंह यादव सहित सभी केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।