Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsIntensive Voter List Revision Campaign in Badaun Over 19 lakh Registered 4 lakh Missing
एसआईआर कार्य : 2003 की मतदाता सूची बन रही अंडगा, चार लाख मतदाता नहीं मिले

एसआईआर कार्य : 2003 की मतदाता सूची बन रही अंडगा, चार लाख मतदाता नहीं मिले

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में मतदान सूची तैयार करने के लिए एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने दिन-रात काम किया, लेकिन 2003 की सूची में अड़चनें आ रही हैं। चार लाख लोग ऐसे हैं जो फार्म रिसीव नहीं कर पा रहे हैं। अभियान में 2580 स्थानों पर 5000 से ज्यादा कर्मचारी लगे हैं।

Dec 08, 2025 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं, संवाददाता। जनपद में मतदान सूची को तैयार करने के लिए एसआइआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान तेज हो गया है, बीएलओ सूची को सटीक तैयार करने सुबह से शाम तक बिना रुके कार्य करने में जुटे हुए हैं, प्रशासन का विशेष अभियान जिले भर में चलाया गया। इसमें डीएम से लेकर बीएलओ तक अधिकारी-कर्मचारी कार्य में लगे। जिसके बाद रफ्तार मिली है। मगर एसआईआर कार्य में चार 2003 की सूची अडंगा बन रही है इसलिए तमाम लोग एसआईआर फार्म नहीं भर पा रहे हैं। वहीं चार लाख से अधिक लोग ऐसे निकले हैं जो फार्म रिसीव करने को नहीं मिल रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे लोग या स्वर्ग सिधार चुके हैं या फिर कहीं अन्य शिफ्ट हो गए हैं या फिर मौके पर हैं ही नहीं। रविवार को जिले में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान विशेष तौर पर चलाया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा व एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सहित की अधिकारियों की मौजूदगी में एसआईआर अभियान चलाया गया। जिसमें सभी विद्यालय, माध्यमिक, बेसिक व प्राइवेट इंटर कालेज सहित में एसआईआर फार्म भरने को कैंप लगाया गया। इसके अलावा नगर पालिका व नगर पंचायतों में विशेष कैंप लगाये गये। सभी एडीएम व एसडीएम ने अभियान में हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिये गये। जिले में करीब 2580 स्थानों पर पांच हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी लगाये गये। जिसमें डीएम से लेकर बीएलओ तक, सीएमओ से लेकर आशा तक, बीएसए से लेकर शिक्षामित्र तक, एसडीएम से लेकर लेखपाल तक, डीपीआरओ से लेकर पंचायत सहायक तक ने मिलकर कार्य किया। वहीं राजनीतिक पार्टियों ने सहयोग किया और कैंप लगाकर लोगों के एसआईआर फार्म भरवाये गए और फिर बेवसाइट पर अपलोड किये गये। दिनभर में करीब 50 हजार आवेदन भरवाये गये और ऑनलाइन कराये गये। अब एसआईआर वितरण कर भरने को केवल 50 हजार ही बचे हैं। जिनका कार्य 11 दिसंबर तक पूरा करना है। अब तक करीब 19 लाख 05 हजार लोगों का एसआईआर हो चुका है। चार लाख लोग फार्म रिसीब करने वाले मिल नहीं रहे हैं। जिनकी तलाश बीएलओ कर रहे हैं।