
एकीकृत स्वास्थ्य शिविर में139 की हुई जांच
Badaun News - 09 बीडीएन 38----जगत ब्लाक के किसरूआ गांव में लगे कैंप में उपचार देतीं टीम। एकीकृत स्वास्थ्य शिविर में139 की हुई जांचएकीकृत स्वास्थ्य शिविर में139 की
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देशन में लोक स्मृति सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को जगत ब्लॉक के ग्राम किसरुआ में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को शिविर का उद्घाटन जिला क्षय रोग एवं एचआइवी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनेश कुमार तथा ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों की एचआइवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी,सी और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। कुल 139 लोगों की जांच में 2 मरीज हेपेटाइटिस सी और 20 लोग टीबी के लक्षणों वाले पाए गए। चिन्हित मरीजों को उचित परामर्श के साथ ही सामान्य बीमारियों को दवाओं का वितरण भी किया गया।
जागरूकता अभियान के अंतर्गत डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों को एड्स से बचाव के प्रति शिक्षित किया गया। इस सफल आयोजन में सीएचसी जगत की डॉ. श्वेता, लोक स्मृति संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर शनि दुबे, सुषमा सिंह, दिनेश पाली सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




