मृत्यु अटल सत्य, सत्कर्म मार्ग पर चलना चाहिए
Badaun News - ग्राम रिसौली के मजरा भिलौलिया में शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में कथावाचक शिवांगी माधव ने राजा परीक्षित की प्रेरणादायी कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि राजा परीक्षित को श्राप मिला था कि तक्षक नाग के दंश से उनकी मृत्यु होगी। राजा ने राजपाट छोड़कर गंगा तट पर संतों की शरण ली और कथा का श्रवण किया।

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम रिसौली के मजरा भिलौलिया में शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें कथावाचक शिवांगी माधव ने राजा परीक्षित की प्रेरणादायी कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा में उन्होंने बताया कि महाभारत युद्ध के पश्चात अर्जुन पुत्र अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित हस्तिनापुर के सिंहासन पर विराजमान हुए। एक प्रसंग में ऋषि शमीक के अपमान के कारण उन्हें श्राप मिला कि सातवें दिन तक्षक नाग के दंश से उनकी मृत्यु होगी। श्राप की जानकारी मिलते ही राजा परीक्षित ने राजपाट त्यागकर गंगा तट पर संतों की शरण ली और सात दिनों तक श्रीमद्भागवत का श्रवण किया।
कथावाचक ने कहा कि मृत्यु अटल सत्य है, इसलिए मनुष्य को सदैव सत्कर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश सिंह, वीरेश कुमार, प्रेमपाल, दिनेश कुमार, अमनेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



