
धान का भूसा और बीमार गोवंश देख सदस्य का चढ़ा पारा, नाराज
Badaun News - ओरछी में गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने गोशालाओं का निरीक्षण किया। बिसौली नगर पालिका की गोशाला सबसे बदहाल पाई गई, जहां बीमार गोवंश थे और धान का भूसा खिलाया जा रहा था। आयोग के सदस्य ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। अन्य गोशालाओं में व्यवस्थाएं सही पाई गईं।
ओरछी, संवाददाता। गो-सेवा आयोग के सदस्य ने आधा दर्जन गोशालाओं का निरीक्षण किया। बिसौली नगर पालिका की गोशाला सबसे ज्यादा बदहाल मिली। जिस पर आयोग के सदस्य नाराज हो गए। नगर पालिका की गोशाला में धान का भूसा खिलाया जा रहा और बीमार गोवंश पड़े थे। अव्यवस्थाएं देखकर आयोग सदस्य नाराज हो गए और जमकर नाराजगी व्यक्त की। व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को ब्लाक आसफपुर क्षेत्र के गांव ओरछी में गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल द्वारा जिले की गोशालाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने ओरछी गोशाला को देखा, जहां सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई तथा संबंधित ग्राम प्रधान को गोशाला को स्वावलंबी बनाने को निर्देशित किया।
सहभागिता योजना में गोवंशों की सहभागिता बढ़ाने जाने को संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय को निर्देशित किया। इसी क्रम में दामनी गोशाला का निरीक्षण किया और गोशाला को स्वयंसेवी समूह से चलने कहा। निरीक्षण के अगले क्रम में सदस्य द्वारा बिसौली नगर पालिका द्वारा संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में भूसे के स्थान पर धान का भूसा खिलाया जा रहा था जिसको तत्काल हटाकर गेहूं का भूसा खिलाए जाने को निर्देशित किया। प्रधान को हरा चारा खिलाएं जाने को कहा। आयोग सदस्य ने ईओ और ग्राम प्रधान पर नाराजगी जताई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




